GA4-314340326 हेमंत सोरेन तीसरी बार लेंगे सीएम की शपथ, चंपाई बनेंगे कार्यकारी अध्यक्ष

हेमंत सोरेन तीसरी बार लेंगे सीएम की शपथ, चंपाई बनेंगे कार्यकारी अध्यक्ष

 ranchi/  झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपने पद से इस्तीफा देंगे। एक बार फिर से हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम पर का शपथ लेंगे। हेमंत सीएम पद पर तीसरी बार शपथ लेंगे। जबकी चंपाई सोरेन को झामुमो का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। बुधवार की शाम में राज्यपाल ने सीएम चंपाई सोरेन को मिलने का वक्त दिया है। संभावना है कल ही शपथ ग्रहण हो जाए। इस मामले को लेकर रांची में इंडी गठबंधन दलों की बैठक बुलाया गया था। बैठक में ही उक्त् निर्णय लिया गया। 

सुबह में निशिकांत दूबे ने दिया था संकेत

बुधवार की सुबह में ही गोडडा सांसद व भाजपा नेता निशिकांत दूबे ने चंपाई सोरेन युग की अंत की बातें  टवीट की थी। शाम होते होते झारखंड का सियासी दृश्य बदल गया। सूत्रों ने बताया कि चंपाई सोरेन को इस्तीफा देने के लिए बता दिया गया है। हेमंत के नेतृत्व में नई सरकार का शपथ होने की झामुमो संगठन में बदलाव किया जाएगा। चंपाई सोरेन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा। सरकार की कमान हेमंत सोरेन व संगठन की कमान चंपाई सोरेन संभालेंगे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم