GA4-314340326 सिल्ली विस का मजबूत विकल्प है झामुमो: रामानंद बेदिया

सिल्ली विस का मजबूत विकल्प है झामुमो: रामानंद बेदिया

विचार रखते रामानंद बेदिया
silli(ranchi)  मुरी गोला पथ सिंहपुर चौक मुरी के समीप सिंगपुर मैरिज हॉल में झामुमो सिल्ली प्रखंड समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो उर्फ राधिका ने की। बैठक में मुख्य अतिथि झामुमो रांची जिला उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा प्रभारी रामानंद बेदिया उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि आने वाला विधानसभा की तैयारी पर विशेष ध्यान दें साथ ही पार्टी, संगठन की मजबूती को लेकर कार्य करें। झारखंड सरकार की उपलब्धियां को लेकर लोगों के बीच चर्चा करें ताकि अधिक से अधिक लोगों के बीच प्रचार प्रसार हो सके। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच साझा करें ताकि लाभुक लाभान्वित हो सके।जिससे पार्टी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा कार्यक्रम को रांची जिला अल्पसंख्यक के सचिव सुजीत कुजूर, जिला उपाध्यक्ष परवेज आलम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नयनतारा उरांव, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वचन उरांव, महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मंजू महतो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान किसान मोर्चा का गठन, महिला मोर्चा का विस्तार एवं अल्पसंख्यक मोर्चा का भी विस्तार  किया गया। नए नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पट्टा पहनकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भागीरथ महतो ने किया। इस मौके पर फखरुद्दीन राय, अजीत महतो, गोकुल महतो, फलाहारी महतो, बंसी कोईरी, संतोष साहू एवं संगठन सचिव सनातन मुंडा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित  थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم