GA4-314340326 danger/ सड़क पर कई जानलेवा गड्ढे, प्रतिदिन हो रही दुर्घटना

danger/ सड़क पर कई जानलेवा गड्ढे, प्रतिदिन हो रही दुर्घटना

तारकेश्वर महतो/silli(ranchi)  सिल्ली मुरी इलाके के सड़कों पर गड्ढों के कारण लोगों को रोज दिन की परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश होते ही सड़क पर बने गढ्ढे जानलेवा हो गए है। इन गड्ढों में पानी भर जाने से आने जाने वाले वाहनों को गड्ढे का अंदाजा नहीं मिलने से रोज दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। इन गढ्डों के कारण पिछले कई दुर्घटनाओं में लोगों की जान भी जा चुकी है। मुरी गोला रोड पर ऊरांगाढ़ा नदी पर बने पुल पर एवं इसके नजदीक के गढ्ढे काफी खतरनाक हो गए है। इन गड्ढों में दो फीट तक के हो गए हैं। इसी जगह दुर्घटना में एक युवक की जान भी जा चुकी है। इस गढ्ढे के नजदीक ही दो बड़े बड़े स्कूल है इनके बच्चे भी गिर कर चोटिल हो चुके है। गड्ढों की शिकायत एवं इसको मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को कई बार आग्रह किया गया है लेकिन कोई देखने तक नहीं आता। आज तक स्थिति खतरनाक बनी हुई है। इसके अलावे भी रांची पुरुलिया मार्ग पर, सिल्ली पिस्का मार्ग पर भी कई गढ्ढे बन गए है। जिसके कारण वाहन और आम लोगों के आने जाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने इन सड़कों को मरम्मत करके आवागमन सुगम बनाने की मांग की है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم