GA4-314340326 जलमीनार का निर्माण अधूरा कर छोड़ा

जलमीनार का निर्माण अधूरा कर छोड़ा

angara(ranchi) आजसू पार्टी की बैठक कुच्चू पंचायत के हुंडरू गांव में ग्राम प्रभारी दशई बेदिया की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष प्रकाश लकड़ा थे। मौके पर संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। साथ ही अधूरे जलमीनार को पूर्ण कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की गई। प्रकाश लकड़ा ने बताया कि अधूरा बनाकर जलमीनार को छोड़ दिया गया है। हुंडरू गांव में गंभीर पेयजल संकट है। तत्काल सरकार इस अधूरे योजना को पूर्ण का गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू करें। मौके से ही प्रकाश लकड़ा ने बीडीओ अनगड़ा से जलमीनार समस्या के समाधान को लेकर आग्रह किया। प्रकाश लकड़ा ने कहा कि जल्द ही पेयजल समस्या का समाधान नही हुआ तो अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से केद्रीय सदस्य संजीव सिंह, विरसू बेदिया, राजेश प्रसाद, रोहित बेदिया, बबलू बेदिया, अजय बेदिया, छविनाथ बेदिया आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم