GA4-314340326 केन्द्रीय मंत्री ने दिया बेदिया समाज के विकास को ले 10 लाख रूपया

केन्द्रीय मंत्री ने दिया बेदिया समाज के विकास को ले 10 लाख रूपया

 angara(ranchi)  रांची के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि देश के जनजातियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंभीर है। देश की आजादी में जनजातियों का योगदान अहम रहा है। वे रविवार को नवागढ़ पंचायत के ओबर गांव में खिजरी विधानसभा स्तरीय बेदिया जनजाति कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। आगे उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए मिलकर आगे बढ़ने की जरुरत है। उन्होंने बेदिया समाज के विकास के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की साथ ही 10 वाच टावर लगाने का आश्वासन भी दिया। अध्यक्षता बुधराम बेदिया ने की। इस मौके पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, ग्राम प्रधान संघ के रांची जिलाध्यक्ष उमेश कुमार बड़ाइक, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, जीतनाथ बेदिया, अखिलेश सिंह, बालिया बेदिया, महाबीर बेदिया, जोरो बेदिया आदि आदि उपस्थित थे।

नवागढ़ मुखिया ने सौंपा केन्द्रीय मंत्री को ज्ञापन

नवागढ़ पंचायत मुखिया भुवनेश्वर बेदिया ने केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ को आठ सूत्री मांगपत्र सौंपा। इसमें 1.पैना पहाड़ से बहता पानी को गुरुत्वाकर्षण के माध्यम से पाइप लाइन एवं नाली, टैंक बनाकर 500 एकड़ भूमि  पर ओबर हडराबेरा डुमरटोली सिंचित कर जैविक खेती को बढ़ाना है, 2.बंद पड़ा कुटीर उद्योग हस्तकरधा को पुनः चालू कर बेरोजगार महिला को रोजगार देना, 3. हुंडरू फॉल रोड से बरवाटोली गांव की जर्जर रोड को मरम्मत करना, 4. बड़कीगोडांग से बीसा तक जोड़ने का रास्ता 5 किमी, 5.हुंडरू फॉल रोड से नवागढ़ होते हुए बेंती तक जर्जर रोड़ की पक्कीकारण, 6.हुंडरू फॉल रोड से सोसो गांव होते हुए स्वर्ण रेखा नदी तक 2 किमी,  7.नवागढ़ चौक से रोड गेतलसिंगा शमशान घाट तक रोड,  8.किसानों के लिए शीतगृह(कोल्ड स्टोरेज) बनाना शामिल है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم