GA4-314340326 सिल्ली डीएवी स्कूल में मनाया वन महोत्सव

सिल्ली डीएवी स्कूल में मनाया वन महोत्सव

silli(ranchi)  महात्मा आनंद स्वामी डीएवी पब्लिक स्कूल सिल्ली में शनिवार को वन महोत्सव सप्ताह का समापन किया गया। पिछले 9 जुलाई से 13 जुलाई तक चले इस वन महोत्सव के दौरान स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं को जीवन में पेड़ों का महत्व  तथा वन संरक्षण का महत्व को बताया गया इसके साथ ही विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम के तहत स्कूल बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा पौधे लगाए गए तथा उनकी सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया। स्कूल के प्राचार्य बुबुन शरण ने कहा कि वर्षा ऋतु के आगमन में जो पौधे लगाए जाते हैं वह वर्षा के कारण जल्द ही बड़े हो जाते हैं और साथ ही हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं।आज के समय में जो इतनी ज्यादा गर्मी पड़ रही है। इसका कारण यह भी है कि हम लगातार वृक्षों को काट रहे हैं और नए पौधे नहीं लगा रहे हैं। जिस कारण वातावरण का संतुलन बिगड़ गया है। इसलिए हमें अभी से सचेत होना पड़ेगा और प्रत्येक नागरिक को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए ताकि आने वाली पीढि़यां हमें दोषी न ठहराएं। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के साथ साथ उसकी देखभाल भी जरूरी है जिससे वृक्ष बड़ा होगा और वातावरण का संतुलन कायम हो जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और उन्होंने छात्र छात्राओं को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही स्कूल के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को वन संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर खुशबू शर्मा, विकास दुबे, मुकेश साहू, एसएन मुखर्जी, नैना कुंडू, सरिता कुमारी, ज्योति सिंह, अंसारी शबनम एवं विद्यालय के छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم