GA4-314340326 हुंडरूफाल में हाथियों का तोड़फोड

हुंडरूफाल में हाथियों का तोड़फोड

angara(ranchi) जंगली हाथियों के एक समूह ने रविवार की रात में हुण्डरू फाल स्थित माला देवी की कियोस्क दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर रखा एक क्विंटल चावल, पांच किग्रा दाल, पचीस किग्रा आलू को चट कर गया। रात 11 बजे के करीब हाथियों ने होटल में धावा बोला। उक्त सामग्री को होटल के अंदर से बाहर निकाला व कुछ खाया तो कुछ को रौंदकर बर्बाद कर दिया। घटना के समय दुकान के अंदर की माला देवी अपने पुत्र आशीष कुमार के साथ सोये हुए थे। एक अन्य छोटे कमरे में छिपकर मां-बेटे ने अपनी जान बचाया। इसके बाद हाथियों के इस समूह ने बिंदेश्वर बेदिया के दुकान के शटर को क्षतिग्रस्त कर दिया। हुण्डरूजारा स्थित प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी के अंदर घुसा लेकिन बगैर किसी नुकसान किये वापस चला गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, ग्रामप्रधान बालेश्वर बेदिया मौके पर पहुंचे व नुकसान का जायजा लिया। मुखिया ने पीड़ीत परिवार को मुआवजा, हाथियों को भगाने व सर्च लाइट, पटाखा, मशाल आदि वितरण करने की मांग को लेकर महिलोंग रेंजर राजेश कुमार से बात की। रेंजर ने सर्च लाइट वितरण में असमर्थता जताया। वनरक्षी कृष्णा महतो ने चार पैकेट पटाखा का वितरण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान जयदेव बेदिया, हुण्डरू वन समिति के अध्यक्ष बुधराम बेदिया, नईम अंसारी, मेघनाथ बेदिया, जीतवहन भोगता, राजेश बेदिया, विष्णु बेदिया, चंद्रउदय बेदिया, हरिचरण बेदिया आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم