silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड के किता गांव में बिरसा सिंचाई कूप योजना से निर्माणाधीन कूप के धंस जाने से काम कर रहे मनरेगा मजदूर एवं मिस्त्री बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार किता निवासी दमयंती देवी के द्वारा (वित्तीय वर्ष 2023-24, योजना संख्या 080 ) खुदाई के बाद कूप बंधाई का कार्य किया जा रहा था। कूप बांधने में मनरेगा मजदूर एवं राजमिस्त्री कार्य कर रहे थे कि अचानक कूप धंस गया। दमयंती देवी ने बताया कि वेंडर के द्वारा बकाया राशि लगभग तीस हजार रुपए नही दिया गया है। जिससे सिंचाई कूप की खुदाई के बाद बंधाई कार्य करने में विलम्ब हुआ। कूप बंधाई काम महज दस-बारह फीट बाकी था कि रविवार को अचानक कूप धंस गया ।उन्होंने कहा रुपए के अभाव के कारण कुप बनाने में परेशानी को लेकर वेंडर तथा सिल्ली प्रखंड मुख्यालय गुहार लगाई थी। पिछले दिनों इस संबंध में जिला परिषद सदस्य वीणा चौधरी ने भी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत कराया था।
निर्माणाधीन कूप धंसा, बाल-बाल बचा मजदूर
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.