GA4-314340326 किसानों की लड़ाई लड़ेंगे: मथुरा प्रसाद साहू

किसानों की लड़ाई लड़ेंगे: मथुरा प्रसाद साहू

sonahatu(ranchi) प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत बारेंदा पंचायत सचिवालय में रविवार को किसान जनाधिकार मंच प्रखंड कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मथुरा प्रसाद साहू तथा केंद्रीय उपाध्यक्ष मंगलदीप स्वांसी मौजूद  रहे। बैठक की अध्यक्षता राम नारायण राय ने किये तथा संचालन हरेंद्र लोहरा ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मथुरा प्रसाद साहू ने कहा किसान जनाधिकार मंच कोई राजनीतिक दल नहीं है। यह एक सामाजिक संगठन  है। यह संगठन यहां के  किसान मजदूर दबे कुचले लोगों के हक अधिकार मान सम्मान की लड़ाई लड़ने वाली संगठन हैं। संगठन के माध्यम से हम गांव के ज्वलंत जनसमस्याओं की जानकारी लेंगे  और संबंधित पदाधिकारी से मिलकर समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेंग। बैठक में लाल सिंह मुंडा, मुकुंद प्रमाणिक, सनोत सिंह देव, सत्यनारायण मुंडा, रामनारायण राय, चैता स्वांसी, प्रेम महतो, गुणोधर लोहरा, बलराम महतो, अनिल मुंडा, वचन कोईरी ,कालीपद दास, वृंदावन पुराण, रमेश चंद्र लोहरा,आदि मौजूद थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم