|
घायल को उठाकर एंबुलेंस में डालते मुखिया व अन्य |
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) चलती ट्रेन से गिरकर खूंटी का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक अमित प्रधान खूंटी जिला के मुरहू थाना के बियना का रहनेवाला है। वह जम्मू-तावी ट्रेन से गिरकर घायल हुआ। दुर्घटना हेसलाबेड़ा से गंगाघाट रेलवे स्टेशन के बीच करीब 11 बजे हुआ। ट्रेन से गिरने के साथ ही वह बेहोश हो गय। काफी देर बाद होश आने पर वह किसी तरह लड़खड़ाते हुए बोंगईबेड़ा पंचायत सचिवालय पहुंचा। मौक पर उपस्थित
मुखिया हिरदू उरांव, अशोक उरांव, समाजसेवी प्रेमनाथ महतो, भुवन महतो, चौकीदार जगदीश महतो को घटना की जानकारी दी। तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। अमित को काफी अंदरूनी चोटें लगी है। वह लगातार कराह रहा था। अपना नाम पता भी उसने काफी मुश्किल से बताया। अमित कानपुर से रांची लौट रहा था। उसने जेनरल बोगी का टिकट कटवाया था। लेकिन वह स्लीपर बोगी से सफर कर रहा था। इसी बीच जांच करने पहुंचे टीटी ने उसे जेनरल बोगी जाने को कहा। जेनरल बोगी जाने के क्रम में ही वह असंतुलित होकर ट्रेन से नीचे गिर गया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.