GA4-314340326 हिन्दू विरोधी है राहुल गांधी: रामकुमार पाहन

हिन्दू विरोधी है राहुल गांधी: रामकुमार पाहन

angara(ranchi) भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अनगड़ा चौक में पूर्व कांगेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इसका नेतृत्व पूर्व विधायक रामकुमार पाहन कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो व पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार थे। भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी द्वारा दिये गये हिंदू धर्म विरोधी बयान को लेकर गुस्से में थे। रामकुमार पाहन ने कहा कि राहुल गांधी हिन्दू विरोधी है। राहुल गांधी अपनी हार व घटते जनाधार से बौखला गये है। राहुल ने हिंदुत्व को ललकारने का काम किया है। सुरेन्द्र महतो ने कहा कि कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आया है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा से हिन्दुओं को टारगेट करते रहे है। अपने वोट बैंक के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक गिर सकती है। इस अवसर पर जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुण्डा, उमेश कुमार बड़ाईक, सु़षमा देवी, मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो, अजय महतो, वनमाली महतो, पुशनाथ मुंडा, रोहित करमाली, बुधराम बेदिया, गौरीशंकर मुंडा, रामसाय मुंडा, संतोष महतो, राजेन्द्र महतो, कामेश्वर महतो, जगेश्वर महतो, संतोष महतो, सुनील महतो, मनोज कुमार चौधरी, दुर्गा महतो, सोहरैया बेदिया, नरेश बेदिया, हेमनाथ महतो, संजय नायक, एतवा बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم