GA4-314340326 Silli: मॉर्डन पब्लिक स्कूल की शिक्षिका ने लगाई फांसी

Silli: मॉर्डन पब्लिक स्कूल की शिक्षिका ने लगाई फांसी

स्कूल के बाहर लगा बोर्ड।

Silli (Ranch, anup mahto) : अरुनुमा मॉडर्न पब्लिक स्कूल (arunuma morden public school) जुलूमजुड़ी सिल्ली (julumjudi) की विनीषा मेरी नाम की एक शिक्षिका ने रूम के अंदर स्कूल यूनिफॉर्म (साड़ी) को फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह तब मिली जब बगल के रूम में रहने वाली स्कूल की प्रिंसिपल ममता सिंह ने स्कूल जाने के लिए उसे आवाज दी। लेकिन, कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। फिर सिल्ली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कमरे की तलाशी ली। मृतका के घर वालों को सूचना दी गई। इसके बाद रांची से मृतका की बड़ी बहन पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतार पंचनामा कर थाना ले गई। 

रात में खाना भी नहीं खाई थी 

प्रिंसिपल ममता सिंह ने बताया कि गुरुवार रात 9 बजे के करीब उन्होंने शिक्षिका मेरी को खाने के लिए रोटी-सब्जी दी थी, जो वैसे ही बेड पर रखा हुआ था। इसका मतलब यह है कि मेरी ने रात में खाना भी नहीं खाया था। मेरी रांची की रहनेवाली थी। उसके परिवार में मां और बड़ी बहन है। पिता का पहले ही निधन हो गया था। मेरी शादी शुदा नहीं थी।

कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला 

मेरी के कमरे से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

प्रबंधन ने उपलब्ध कराया था कमरा 

स्कूल प्रबंधन और संचालक रमण साहू ने शिक्षिका विनीषा मेरी को रहने के लिए कमरा उपलब्ध कराया था। मेरी के बगल वाले घर में प्रिंसिपल ममता सिंह रहती हैं। यह बिल्डिंग स्कूल से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित है। आसपास का इलाका सुनसान है। 

Silli: Modern Public School teacher commits suicide by hanging herself


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم