sonahatu(ranchi) प्रखंड स्थित बीआरसी कार्यालय परिसर में बुधवार को समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांगता जांच सह सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालय के बच्चे शामिल हुए। जिसमें 3 से 18 वर्ष के बच्चों की दिव्यांगता जांच एवं सहायक उपकरण वितरण किया गया। 46 बच्चों के जांच के बाद 35 दिव्यांगो के बीच उपकरण का वितरण किया। जिसमें ट्राई साईकिल, व्हील चेयर, क्र्च एल्बो, रोलेटर, मानसिक संवेदक कीट, सीपी चेयर एवं श्रवण यंत्र शामिल है। शिविर में 12 बच्चों को उपकरण,और 23 बच्चों को सहायक उपकरण के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में
प्रमुख विक्टोरिया देवी, उप प्रमुख सविता देवी, पंचायत समिति सदस्य राय मनी देवी, बीनापानी देवी,आजसू प्रखंड अध्यक्ष सुषेण प्रमाणिक,रिसोर्स शिक्षक बेला लिंडा, दीनानाथ महतो, इंद्रजीत बैठा,रामनाथ महतो, मनोज सिंह मुंडा, सरस्वती देवी,प्रतिमा कुमारी, प्रेमानंद सिंह मुंडा, धरम सिंह मुंडा आदि मौजूद थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.