GA4-314340326 78th Independence day : सीएम ने जनता के समक्ष रखीं सरकार की उपलब्धियां

78th Independence day : सीएम ने जनता के समक्ष रखीं सरकार की उपलब्धियां

मोरहाबादी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में परेड का निरीक्षण करते सीएम हेमंत सोरेन।
Ranchi (Jharkhand) : स्वतंत्रता दिवस (78th Independence day) के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने गुरुवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान (Morhabadi ground) में झंडोत्तोलन किया। परेड का निरीक्षण किया। समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम ने स्वतंत्रता आंदोलन के वीर शहीदों, संविधान निर्माताओं व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इसके बाद उन्होंने अपनी सरकार के लगभग पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। कहा- हमारी सरकार ने गांव-गांव में जाकर लोगों की समस्याएं समझी और उसका तत्काल समाधान कराया। लोगों की इच्छा और जरूरतों के अनुसार योजनाएं बनाईं और उस पर अमल किया। हमारे झारखंड की संस्कृति और स्मिता बनाए रखते हुए यहां की परंपरा को पुनर्स्थापित करने का पूरा प्रयास किया। सदियों से शोषित-वंचित आदिवासी, दलितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाकर उन्हें भरोसा दिया कि झारखंड के विकास में उनकी बराबर की भागीदारी है। इस दौरान कई चुनातियां भी आईं, जिन्हें हमने और हमारी सरकार ने पूरी ताकत से पार किया। किसानों की ऋण माफी कर उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फूलो-झानो आशीर्वाद योजना, दीदी-बाड़ी योजना, दीदी बगिया योजना सहित कई योजनाएं शुरू की गईं। इसी के तहत आगे बढ़ते हुए हमारी सरकार ने मंईयां योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 18 से 51 साल की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिए जाएंगे, जो सीधे उनके बैंक खाते में जाएंगे। इस योजना से राज्य की 48 लाख महिलाओं को जोड़े जाने का लक्ष्य है। 

उत्कृष्ट कार्य के लिए कई अफसर-कर्मी सम्मानित

इससे पूर्व सीएम ने उत्कृष्ट कार्य करनेवाले सरकारी पदाधिकारियों, कर्मियों और अदम्य साहस, बहादुरी एवं वीरता के लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीएम ने झंडोत्तोलन से पहले शहीद स्थल सह स्मारक (जिला स्कूल कैंपस) जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


78th Independence day: CM presented the achievements of the government before the public

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم