GA4-314340326 आजसू पार्टी ने चलाया बायोडाटा संग्रह अभियान

आजसू पार्टी ने चलाया बायोडाटा संग्रह अभियान

 

silli(ranchi) प्रखंड के दोवाड़ु पंचायत के तिरिंग दिरी, खेरवा गाढ़ा, कमला माइल, काशी पीड़ी, सालघाढीपा, गाम्हार टिकरा आदि गांवों में सोमवार को आजसू पार्टी चुल्हा प्रमुख बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय संगठन सचिव सह विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह व जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में गांव के समस्याओं एवं समाधान तथा संगठन की मजबुती पर विस्तृत चर्चा की गई। जयपाल सिंह ने कहा कि गांव एवं टोला में  चुल्हा प्रमुख गांव के लोगों एवं उनके परिवार के साथ संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर कार्य करें । उन्होंने सभी को अपने दायित्व के प्रति सजग रहने  गांव मुहल्ले के समस्याओं के समाधान पर तत्परता से कार्य करने का आग्रह किया। मौके पर केंद्रित नेतृत्व के निर्देश पर  शिक्षित बेरोजगार युवाओं का बायोडाटा संग्रह किया गया। जयपाल सिंह  ने कहा कि राज्य भर में आजसू कार्यकर्ताओं द्वारा  बेरोजगार युवकों का बायोडाटा संकलित किया जा रहा है। संकलित बायोडाटा को  झारखंड के मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार अपने वादों और घोषणा को पूर्ण नहीं कर पायी है। राज्य में शिक्षित बेरोजगार खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। राज्य सरकार को हकीकत का आइना दिखाने का काम आजसू पार्टी करेगी। इस मौके पर  नंद किशोर महतो, संजय उरांव, बिनोद उरांव, शैलेंद्र उरांव, अभिमन्यु लोहरा, दमयंती देवी, संतोषी देवी आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم