GA4-314340326 आजसू पार्टी ने बायोडाटा संग्रह अभियान चलाया

आजसू पार्टी ने बायोडाटा संग्रह अभियान चलाया

silli(ranchi) सिल्ली नगर के राजा टोला ड्रामेटिक क्लब परिसर में मंगलवार को आजसू पार्टी चुल्हा प्रमुख बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव सह पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, क्षेत्रीय प्रभारी राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र करमाली, नगर अध्यक्ष भरत देव साय, नेपाल  साव समेत ग्राम प्रभारी  शामिल हुए। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं एवं समाधान तथा संगठन की मजबुती पर विस्तृत चर्चा की गई। राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव ने चुल्हा प्रमुखों को  लोगों एवं उनके परिवार के साथ संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर कार्य करने, अपने दायित्व के प्रति सजग रहने एवं क्षेत्र के समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रभारी के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का आग्रह किया। मौके पर शिक्षित बेरोजगार युवाओं का बायोडाटा संग्रह किया गया। गौतम  कृष्ण साहू ने कहा कि आजसू पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राज्य भर में आजसू  द्वारा  बेरोजगार युवकों का बायोडाटा संकलित किया जा रहा है। झारखंड सरकार द्वारा किए गए वादों एवं घोषणाएं को पुरा नही कर पाई है। राज्य में शिक्षित बेरोजगार यूवा खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। राज्य सरकार को हकीकत का आइना दिखाने का काम आजसू पार्टी करेगी। संकलित बायोडाटा को झारखंड के मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। इस मौके पर शशि सोनार, संजीत सिंह देव,  पुर्व मुखिया सुरेश मुंडा, अनवर हुसैन, निर्मल मंडल, मनोज साव, मनोज सिंह, सूरज उपाध्याय,  मंजूर आलम, अमित लाहा, संदीप सिंह देव, सुरज लाहा , ग्राम प्रभारी एवं चुल्हा प्रमुख उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم