GA4-314340326 खिजरी विस में बदलाव का संवाहक बनेगा आजसू: पारसनाथ उरांव

खिजरी विस में बदलाव का संवाहक बनेगा आजसू: पारसनाथ उरांव

angara(ranchi) आजसू पार्टी की बैठक शुक्रवार को नवागढ़ पंचायत के बरवाटोली में हुआ। इसकी अध्यक्षता मुखिया भुवनेश्वर बेदिया ने की। मुख्य अतिथि केन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव थे। पारसनाथ उरांव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की विकास योजना सिर्फ विज्ञापनों में चल रहा है। धरातल से विकास गायब है। युवाओं को रोजगार के नाम पर सिर्फ धोखा मिला है। खिजरी विस बदलाव के लिए तैयार है। आजसू पार्टी इस बदलाव का संवाहक बनेगा। आजसू पार्टी ने इस बदलाव की तैयारी चूल्हा प्रमुख और ग्राम प्रभारी गांव स्तर पर किया है। जल्द ही चूल्हा प्रमुखों के शपथ ग्रहण में यह बदलाव देखने को मिलेगा। इधर चिलदाग पंचायत के लालगढ़ में भी आजसू पार्टी की बैठक हुई। इस मौके पर अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, जगदीश बेदिया, ग्राम प्रभारी ललिता कुमारी, विनती देवी, ग्राम प्रधान महाबीर बेदिया, हरिनाथ बेदिया, सुखदेव बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم