GA4-314340326 आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका

आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका

angara(ranchi) क्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अनगड़ा चौक में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं पर शुक्रवार को युवा आक्रोश रैली में पुलिस द्वारा किये गये बर्बरता पूर्ण कारवाई से कार्यकर्ता आक्रोशित थे। अनगड़ा व सिकिदिरी मंडल के तत्वाधान में कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरने हाय हाय का नारा लगाया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुण्डा, पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहरैया बेदिया, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, अजजा मोरचा के रांची जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, नंदलाल राम, शिवधर रजवार, पुनीलाल महतो, जगेश्वर महतो, अगमलाल महतो, संजय भोगता, पंचम भोगता, राजेंद्र महतो, अघनू महतो, हर्षनाथ भोगता सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم