GA4-314340326 भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला दहन किया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला दहन किया

 सीएम का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता
angara(ranchi) भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरूवार की शाम में गेतलसूद चौक में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इसका नेतृत्व भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार कर रहे थे। पुतला दहन से पूर्व गेतलसूद चौक में सीएम का शवयात्रा निकाला गया। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि झारखंड विस में विपक्ष के विधायकों को रातभर बंधक बनाकर रखा गया। बिजली काट दी गई, जनता की आवाज को दबाया गया। उलटे विपक्ष के 18 विधायकों को विस सत्र से निलंबित किया गया। सह घोर तानाशाही है। लोकतंत्र में जनता इसे बर्दाश्त नही करेगी। जैलेन्द्र ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने लोकतंत्र को बंधक बनाया, उसकी हत्या की है। भाजपा इसे काला दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष अमित चौधरी, गेतलसूद उपमुखिया शंकर बैठा, भाजपा अजा मोरचा के जिला महामंत्री संजय नायक, बिगेश्वर महतो, शिकारी महतो, हेमनाथ महतो, लेंगा गोस्वामी, राज बैठा, राजू कुमार आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم