GA4-314340326 भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा

 

rahe(ranchi) भाजपा युवा मोर्चा रांची के तत्वाधान में  रविवार से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत राहे मंडल से किया गया। बुंडू से आयी तिरंगा यात्रा को राहे प्रखंड के चंदनडीह चौक से भगत सिंह चौक तक लाया गया। इसका नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक आनंद जायसवाल कर रहे थे। सभी कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाना है। लोगों में देशभक्ति की भावना व जोश भरने के लिए यह यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय का उद्घोष कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। भाजपा नेता व कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए बाइक से चल रहे थे। इस अवसर पर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज] मंडल अध्यक्ष चित्तरंजन महतो, लक्ष्मण सिंह मुंडा, रंजीत लाहेरी, दिलेश्वर कोईरी, सृष्टिधर प्रजापति, मनोज महतो, भगीरथ महतो, धीरेन महतो, आलोक दास, गंगाधर साव, जीतू महतो, मनोज महतो, परिक्षित मंडल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم