GA4-314340326 सोनाहातू: आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में बंद

सोनाहातू: आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में बंद

 

sonahatu(ranchi) सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में बुधवार सुबह को राहे बाजार को बंद कराने के लिए जेवीकेएसएस के उपाध्यक्ष देवेंद्र महतो अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे। राहे के एसी समुदाय के लोगों के साथ दुकान में जाकर दुकानों को बंद कराया। कोई यात्री वाहन नही चले। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हुई।1 बजे के बाद दुकानें खुल गई। सोनाहातू कांग्रेस कमेटी के निशिकांत गोंझु ,मुखिया विकास सिंह मुंडा के नेतृत्व में लोग सड़क में उतरकर सड़क को जाम  किया। कुछ देर बाद जाम को हटा दिया गया और बाजार को बंद कराया गया। बंद के कारण किसी प्रकार का कोई यात्री वाहन नही चले। बारेंदा चौक में लोगो ने दुकानों  को बंद  कराया।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم