GA4-314340326 भाजपा में शामिल हुए चंपाई, बोले-आदिवासियों पर अत्याचार बर्दास्त नहीं करेंगे

भाजपा में शामिल हुए चंपाई, बोले-आदिवासियों पर अत्याचार बर्दास्त नहीं करेंगे

भाजपा में शामिल होने के बाद चंपाई सोरेन (बाएं से तीसरे), साथ हैं अर्जुन मुंडा, बाबूलाल, बाजपेयी, हिमंता व चौहान। 

Ranchi (Jharkhand) : झामुमो और हेमंत कैबिनेट से दो दिन पहले इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा व प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चंपई सोरेन एव उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन को पार्टी की सदस्यता की ग्रहण कराई। धुर्वा गोलचक्कर मैदान में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा में शामिल होने के बाद चंपाई ने भावुक स्वर में कहा- मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरी जासूसी होगी। मेरे जैसे व्यक्ति के पीछे जासूस लगा दिया, जिसने अपना जीवन झारखंड निर्माण और यहां के लोगों के विकास में लगा दिया, उसके साथ ऐसा व्यवहार शर्मनाक है। उन्होंने कहा- हम संथाल परगना के आदिवासियों को बचाएंगे, अत्याचार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। गुवा गोलीकांड के लिए उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

आईजी प्रभात कुमार से भी लिया जाएगा जासूसी का हिसाब: हिमंता

 हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- झारखंड देश में एक ऐसा प्रदेश है, जहां के मुख्यमंत्री ही अपने मंत्री के पीछे जासूस लगाता है। यह काफी शर्मनाक है। चंपई सोरेन की जासूसी पिछले छह महीने से कराई जा रही है, इसका सबूत मेरे पास है। भाजपा सरकार आने पर इस जासूसी प्रकरण का सारा हिसाब-किताब किया जाएगा। आईजी प्रभात कुमार से भी इसका हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चंपाई सोरेन को सम्मान दिया है और हमेशा सम्मान देगी।

आदिवासियों और मूलवासियों भला केवल भाजपा ही कर सकती है: मरंडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में साढ़े चार साल में जिस प्रकार से हेमंत सरकार ने काम किया है, वह किसी से छुपा नहीं है। हर मोर्चे पर यह सरकार फेल रही है। झामुमो के लोग, विधायक भी इस सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हैं। झामुमो के विधायक से बात होती है तो वे कहते हैं कि हम लोग का कोई वजूद ही नहीं रह गया है। इस सरकार में दलाल-बिचौलियों, भ्रष्ट अफसरों की पूछ है। सरकार को यही लोग चला रहे हैं। हेमंत सोरेन इसके सरगना हैं। चंपाई सोरेन बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने समय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा ही आदिवासियों और मूलवासियों के दर्द को महसूस करती है, इसलिए इनका कोई भला कर सकता है तो वह भाजपा ही है। 

नवभास्कर के वाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक और फॉलो करें

चंपाई को भाजपा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपेगी : शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने कहा-चंपाई सोरेन ने पूरी जिंदगी ईमानदारी से जनता की सेवा की, आज वे झारखंड में इंडिया गठबंधन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा में आ गए हैं, पार्टी में उनका स्वागत है।  चौहान ने कहा- टाइगर अभी जिंदा है... चंपाई जी टाइगर हैं, उनके साथ मिलकर भाजपा अब अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा राज्य की जनता को यहां की बेईमान सरकार से मुक्ति दिलाएगी। चंपाई सोरेन भाजपा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, वे कोर कमेटी में रहेंगे। पार्टी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपेगी। 


Champai joins BJP, says he will not tolerate atrocities on tribals

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم