GA4-314340326 कांग्रेस अध्यक्ष ने बिरहोर बच्चों के साथ मनाया विश्व आदिवासी दिवस

कांग्रेस अध्यक्ष ने बिरहोर बच्चों के साथ मनाया विश्व आदिवासी दिवस

rahe(ranchi) रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने शहर के कोलाहल से दूर राहे प्रखंड के सुदूर लाधुप गांव के बिरहोर टोला में आदिम जनजाति बिरहोर वर्ग के लोगों के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया। इस अवसर पर उस टोला के सभी परिवार के लोग इकट्ठा हुए और विश्व आदिवासी दिवस की प्रासंगिकता और इसके उद्देश्य के  विषय में चर्चा की गई। डॉ राकेश किरण महतो ने कहा की जनजातिय समाज के लोगों को अपनी अस्मिता, पहचान एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उनकी भाषा भी लुप्त हो रही है। शहरों और प्रखंड मुख्यालय में आज भव्य आयोजन हो रहे हैं लेकिन गांव में रहने वाले अशिक्षित और निर्धन आदिवासियों तक इसकी गूंज पहुंचाने की आवश्यकता है। इसी वजह से मैं आज आपके बीच हूं। जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने उपस्थित समुदाय के बीच फल, बिस्कुट, ब्रेड सहित अन्य खाद्य पदार्थ का वितरण किया। स्कूल जाने वाले बच्चों को कॉपी-कलम भेंट किया और उन्हें मन लगा कर पढाई करने के लिए प्रेरित किया। डॉ महतो ने सभी लोगों से नशापान करने से बचने तथा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का सलाह दिया। मौके पर राहे प्रखंड त्रिलोचन महतो, रवींद्र नाथ महतो, ज्ञान अहीर, नित्यानंद महतो, शंकर स्वांसी, घासीराम पातर, कन्हाई मुंडा शामिल थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم