GA4-314340326 भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

angara(ranchi) अनगड़ा व सिकिदिरी क्षेत्र में बुधवार को भारत बंद का मिला-जुला असर रहा। दूकानें खुली रहे। सड़कों पर लंबी दूरी की गाड़ियां नहीं चली। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बंद का समर्थन करते हुए रांची-मुरी मार्ग को अनगड़ा में अवरूद्ध कर दिया। इसका नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुण्डा कर रहे थे। राजेन्द्र मुण्डा ने बताया कि भारतीय संविधान ने अनुसूचित जाति व जनजाति को आरक्षण दिया है। लेकिन सुप्रीम निर्णय के कारण इस में संशय की स्थिति है। अजजा व अजा समाज के उत्थान के लिए आरक्षण जरूरी है। इस आरक्षण व्यवस्था में किसी प्रकार के वर्गीकरण का कांग्रेस विरोध करेगी। एतवा उरांव ने कहा कि एसटी एससी के आरक्षण में वर्गीकरण पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय एससी-एसटी समाज के उत्थान एवं मजबूती के मार्ग में बाधक है। मौके पर साकीर अंसारी, सिद्दीक अंसारी, अजय उरांव, सफीक अंसारी, सोहन करमाली, जोन तिग्गा, छोटेलाल करमाली, रोहित नायक, अशोक बेदिया, रब्बानी राज, दूतीलाल करमाली, सरीता देवी, अनीता मुण्डा, यूनूस अंसारी, बाली महली, कृष्णा महली सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم