GA4-314340326 जोन्हा में कांग्रेस का जन सहायता शिविर में उमड़ी भीड़

जोन्हा में कांग्रेस का जन सहायता शिविर में उमड़ी भीड़

 angara(ranchi) कांग्रेस पार्टी ने रविवार को सिल्ली विस क्षेत्र के अनगड़ा प्रखंड जोन्हा महुआढीपा में जन सहायता शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन कांग्रेस पार्टी के रांची जिलाध्यक्ष डा. राकेश किरण महतो के निर्देश पर किया गया। शिविर में आसपास के पंचायतों से बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा करने आये। डा. राकेश किरण महतो ने कहा की जनता द्वारा जमा कराये गये सभी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। कहा कि झारखंड में पिछले साढ़े चार वर्षो से में राज्य सरकार द्वारा जनहित में सभी वर्गों के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है। लेकिन इन कार्यो का अपेक्षित प्रचार-प्रसार नही हो पा रहा है। कांग्रेसी पार्टी गठबंधन का प्रमुख सहयोगी होने के कारण सरकार व जनता के बीच सेतू का काम कर रही है। शिविर में विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतू व सरकार की जन कल्याकारी योजनाओं से संबंधित कुल 2886 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इस अवसर पर अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, विकास ठाकुर, दिलिप अहीर, प्रदीप साहु, अमर मुण्डा, सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास रजक, मो कलाम, मनीराम दास, रमजान अंसारी, गुरुवार मुंडा, झुरगु प्रजापति, रामटहल बेदिया, रिझुवा बेदिया, सुभाष भोक्ता, प्रवीण तिर्की, लालू मुंडा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم