angara(ranchi) सताकी निवासी विनय कुमार महतो “धीरज” को बुधवार को भाजपा का रांची जिलाध्यक्ष बनाया गया। इनकी नियुक्ति प्रदेश महामंत्री डा. प्रदीप वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी के निर्देश पर किया। निवर्तमान अध्यक्ष सुरेन्द्र महतो को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
बधाई देते हुए जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि धीरज के नेतृत्व में पूरे रांची जिला में भाजपा को एक नई धार मिलेगी। विस चुनाव में पार्टी को फायदा होगा। सामूहिक नेतृत्व से संगठन को नई उर्जा मिलेगी।
बधाई देनेवाले में राजन साहू, पारसनाथ भोगता, सुजीत कुमार, जगेश्वर महतो, कामेश्वर महतो, बिगेश्वर महतो, नंदलाल राम, शिवधर रजवार, मनीराम महतो, दिलीप मिर्धा, पंचम भोगता आदि शामिल है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.