GA4-314340326 मुंबई में पुस्तक लोकार्पण में शामिल होंगे डॉ राजाराम महतो व अन्य

मुंबई में पुस्तक लोकार्पण में शामिल होंगे डॉ राजाराम महतो व अन्य



silli(ranchi)  मुंबई रीगल इंटरनेशनल फब होटल ऑफ साकिनका साकी नाका में आगामी 31अगस्त को आयोजित  प्रो अनिल कुमार के द्वारा  लिखी गई नियोक्ता कर्मचारी संतुलन अपेक्षाओं की जांच संबंधित पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे झारखंड से संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार सलाहकार समिति राष्ट्रीय पुस्तकालय सदस्य डॉ राजाराम महतो, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, सिल्ली के पत्रकार व समाज सेवी डा. तारकेश्वर महतो।इनके अलावा आईएएस डा विजय एन सूर्यवंशी ,आबकारी आयुक्त महाराष्ट्र सरकार, डा दिनेश कांबले पूर्व रजिस्टर मुंबई विश्वविद्यालय, डॉ अशोक येंडे पूर्व प्रमुख विधि विभाग मुंबई विश्वविद्यालय, धैर्यशील जोधव अतिरिक्त आयुक्त केडीएमसी, अंजेल मवेना तिर्की, अभिनेता युवा आईकॉन डॉ प्रदीप भारद्वाज सीईओ सिक्स सिग्मा, सेबेशन मेंडेस कुलपति यूरो एशियाई विश्वविद्यालय, डॉ एच ई एम एन  सरदार निर्देशक पर्यटक बोर्ड श्रीलंका, मंडाजी नरसिम्हे चार्य, प्रसिद्ध अन्वेषक वैज्ञानिक, डॉक्टर रोशन पालेवार ग्लोबल साइंटिस्ट फार्मा ग्लोबल लीडर ग्रुप सीईओ के शाहुल हमीद व्यापार आयुक्त भारत अफ्रीका व्यापार परिषद, समेत कई गण मान्य  लोग उपस्थित रहेंगे। 

पुस्तक लेखक प्रो अनिल कुमार का परिचय 

एक  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त शिक्षा प्रशासक हैं, जो वर्तमान में कई यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय, हरियाणा में गवर्निंग बॉडी और लोकपाल - शिकायत निवारण समिति के सदस्य भी शामिल हैं। एरिजोना ग्लोबल यूनिवर्सिटी और इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के संस्थापक के रूप में, उन्होंने अकादमिक समुदाय के भीतर व्यापक सम्मान अर्जित करते हुए वैश्विक उच्च शिक्षा को महत्वपूर्ण रूप से उन्नत किया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم