GA4-314340326 जेबीकेएसएस ने खिजरी व सिल्ली सीट जीतने की बनाई रणनीति

जेबीकेएसएस ने खिजरी व सिल्ली सीट जीतने की बनाई रणनीति

angara(ranchi) जेबीकेएसएस/जेएलकेएम रांची जिला कमेटी की बैठक बुधवार को हेसल में हुआ। इसकी अध्यक्षता नवनियुक्त रांची जिलाध्यक्ष आलोक उरांव व संचालन फलिंदर करमाली ने की। मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष संजय महतो थे। बैठक में “झारखंड मांगे जयराम कैंपेन” चलाने का निर्णय लिया गया। 25 अगस्त को कांके कदमा मैदान में बदलाव संकल्प सभा की जाएगी। अगस्त माह के अंत तक रांची जिला के सभी प्रखंडों में कमिटि का गठन किया जाएगा। बैठक में जिला कमिटि के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ने का संकल्प लिया गया। विमल कुमार महतो को रांची जिला संगठन् महामंत्री बनाया गया। आलोक उरांव ने कहा कि कार्यकर्ता अपने कार्य क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने का काम करें। हर हाल में हमें आगामी विस चुनाव में खिजरी व सिल्ली विस सीट को जीतना है। संजय महतो ने कहा कि खिजरी व सिल्ली विस सीट में बदलाव की बयार चल रही है। चुनावी संकल्प के रूप में सभी पदाधिकारियों के बीच विभिन्न प्रजाति के पौधे वितरित किया गया। इस अवसर पर जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, लखीन्द्र महतो, प्रवीण कुमार महतो, दीपक कुमार महतो, रवीन्द्र कुमार, फूलेश्वर बैठा, उपेन्द्र महतो, प्रदीप महतो, शंकर महतो, निवारण महतो, प्रभाकर उपाध्याय, किरण देवी, सीता कुमारी, अनिता महतो, देवेन्द्र महतो, पार्वती महतो, अमित कुमार, योगेश महतो, अमर कुमार महतो, बीरबल महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم