GA4-314340326 जैलेन्द्र कुमार हुए वाटर कैनन व आंसू गैस के शिकार

जैलेन्द्र कुमार हुए वाटर कैनन व आंसू गैस के शिकार

angara(ranchi)  भाजपा के युवा आक्रोश रैली में पुलिसिया दमन का भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने कड़ी निंदा की है। स्वयं जैलेन्द्र कुमार भी इस आंदोलन में शामिल होने मोरहाबादी मैदान अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। लेकिन मैदान से पहले ही इन्हें रोक दिया गया। किसी तरह सभास्थल पहुंचे। यहां पहुंचते ही पुलिस ने वाटर कैनन व आंसू गैस छोड़कर आंदोलन को तितर-बितर करने का प्रयास किया। जैलेन्द्र कुमार भी वाटर कैनन व आंसू गैस का शिकार हो गये। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पहली बार पुलिस ने एक राजनीतिक कार्यकर्ता का रोल किया। पुलिस झामुमो कार्यकर्ता का रोल कर रही थी। जबकी भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से आक्रोश रैली निकाल रहे थे। हेमंत सरकार ने युवाओं के आक्रोश को रोकने के लिए मैदान पहुंचने वाली हर रास्ते को कंटीली तार से घेराबंदी कर दी। हेमंत सोरेन ने लोकतंत्र की जगह तानाशाही शासन लगा दिया। संविधान ने सभी को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार दिया है। लेकिन झारखंड सरकार ने संविधान व लोकतंत्र को दोनों को बंधक बना दिया। जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। लेकिन जिस तरह से दीपक की लौ बुझने से पहले फड़फड़ाती है उसी तरह से राज्य की हेमंत सोरेन सरकार भी अपने अंतिम समय में है। लगातार युवाओं का दमन किया जा रहा है। पांच साल में नौकरी तो दी नही उल्टे लाठियां चला रही है। जनविरोधी हेमंत सरकार का भाजपा कार्यकर्ता दुगुने जोश के साथ विरोध करते रहेंगे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم