angara(ranchi) जोन्हा में विधायक मद से बनने वाले 630 फीट पीसीसी व कुम्हार टोली नदी में शमशान शेड का शिलान्यास अनगड़ा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा ने नारियल फोड़कर किया। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि हर टोले मुहल्ले की जरूरतों का ध्यान रखकर सुदेश महतो अपने योजना को धरातल पर उतार रहे है। इस माह जोन्हा क्षेत्र में कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो जी करेंगे। 81 विधानसभा में अव्वल विधानसभा का श्रेय सिल्ली को है और ये सुदेश महतो जी का ही देन है। शिलान्यास कार्यक्रम में बु
द्धिजीवी मंच के मधुसूदन साहू, गोविंद साहू, किशोर साहू, अहमद हुसैन, सुधीर प्रजापति, उपमुखिया दीपक मुंडा, वार्ड सदस्य सूरज कुमार साहू, राजू महली, सीताराम साहू, मो. अफाक, मोहन महतो, मो. रिजवान, शीलू देवी, नीलम देवी, यशोदा देवी, सोनाराम प्रजापति, चंद्र भूषण भुइयां, गणेश,राजेश साहू, बबलू अंसारी, शंभू साहू, पंकज गुप्ता सहित कई चूल्हा प्रमुख मौजूद थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.