GA4-314340326 बीमार झारखंड आंदोलनकारी कृष्णा महतो से मिले विधायक प्रतिनिधि

बीमार झारखंड आंदोलनकारी कृष्णा महतो से मिले विधायक प्रतिनिधि

 

silli(ranchi)  सिल्ली  विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह व गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह ने मंगलवार को कोंचो गांव निवासी झारखंड आंदोलनकारी व आजसू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्णा महतो के घर पहुंच कर मुलाकात की। ज्ञात हो कि कृष्णा महतो लकवा ग्रस्त है। जयपाल सिंह व सुनील सिंह नके घर जाकर हालचाल जाना तथा उनके पत्नी एवं पुत्र को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इलाज में किसी प्रकार कमी नहीं होने दिया जाएगा। वहीं उन्होंने किसी प्रकार की समस्या होने पर सूचित करने का परिजनों से आग्रह किया। मौके पर आजसू पार्टी सिल्ली नगर के ग्राम प्रभारी शशि सोनार, अनवर हुसैन आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم