angara(ranchi) सिकोकाई कराटे इंटरनेशनल इंडिया में स्वर्ण पदक विजेता आदित्य राज महतो के मासू गांव पहुंचने पर लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया।
मासू निवासी व नाइटेंगल स्कूल आफ नर्सिंग के संस्थापक अजीत महतो व राजबाला के पुत्र आदित्य राज सिकोकाई कराटे इंटरनेशनल इंडिया के तत्वावधान में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संपन्न 18 वीं इंडिपेंडेंस कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण जीता है। आदित्य राज ने अंडर-8 30 किलो वजन वर्ग में खिताबी मुकाबले में दिल्ली के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। मौके पर
जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, भाजपा नेता रामसाय मुंडा, आजसू प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, अर्जुन राम, गोवर्धन महतो, किरण देवी, उमेश ठाकुर, निर्मला देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.