GA4-314340326 भाजपा एससी मोरचा के राष्ट्रीय महामंत्री पहुंचे सिल्ली

भाजपा एससी मोरचा के राष्ट्रीय महामंत्री पहुंचे सिल्ली

 

silli(ranchi) भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह सोमवार की देर रात ट्रेन से बनारस के लिए रवाना हुए। वे मुरी स्टेशन पर  रांची से सड़क मार्ग से आए। वीआईपी लाउंज में वे बीजेपी के कार्यकर्ताओं से मिले। संगठन एवं स्थानीय मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड राज्य जेएमएम  एवं कांग्रेस की सरकार से पूरी अराजकता माहौल है। वर्तमान हेमंत सरकार ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनता के साथ अन्याय किया है। आने वाले विधान सभा चुनावों में झारखंड की जनता  हिसाब चुकता करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के लोगों के लिए कई योजनाएं लागू की है जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है। झारखंड एक समृद्ध राज्य है बावजूद इसका अभी तक अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ही इस राज्य का समुचित विकास कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। संगठन के मुद्दे पर बातचीत की एवं कार्यकर्ताओं से विधानसभा के चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा।  इस मौके पर भाजपा के कमलेश राम, अमित महतो, अंबुज रजक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم