GA4-314340326 सिल्ली से युवा आक्रोश रैली में भाग लेने जा रहे कार्यकर्ताओं को अनगड़ा में पुलिस ने रोका

सिल्ली से युवा आक्रोश रैली में भाग लेने जा रहे कार्यकर्ताओं को अनगड़ा में पुलिस ने रोका

angara(ranchi)  युवा आक्रोश रैली रांची में शामिल होने जा रहे सिल्ली विस के भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हेसल रिंगरोड के समीप रोक दिया। इससे आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता वहीं सड़क पर धरना में बैठ गये। इससे पूर्व पुलिस ने सिल्ली की ओर से आ रहे दर्जनों वाहनों को यहां रोक दिया था। बस में सवार होकर ये सभी कार्यकर्ता चंदनक्यारी, बोकारो से आ रहे थे। धरना में बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल्द ही दमनकारी सरकार से मुक्ति मिलेगी, युवाओं के भविष्य को खराब करने वाली जेएमएम सरकार का खात्मा तय है। हेमंत सोरेन युवाओं की आवाज को दबा नही सकते है।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم