GA4-314340326 तालाब फूटा, पांच क्विंटल मछली खेतों में बहा, दस लाख का नुकसान

तालाब फूटा, पांच क्विंटल मछली खेतों में बहा, दस लाख का नुकसान

angara(ranchi) दो दिनों से हो रही बारिश से सिंगारी का मुख्य तालाब फूटकर बह गया। शनिवार की सुबह पांच बजे तालाब फूटकर बहा। साथ ही तालाब के मेढ़ में बना ओबर-सिंगारी मुख्य मार्ग भी बह गया। इससे तालाब की करीब पांच क्विंटल मछलियां बह गई। मुख्य रास्ता बहने से सिंगारी, ओबर, नवागढ़, बदरी, सोसो, टाटी आदि गांव का आपस में संपर्क टूट गया। इन गांवों का जोड़ने का यह एकमात्र मार्ग था। तालाब नवागढ़ की पंसस फाल्गुनी शाही का है। 

कई गांवों का संपर्क टूटा

करीब दो एकड़ में फैले इस तालाब का निर्माण वर्ष 2006 में नवागढ़ के पूर्व मुखिया कामाख्या नारायण शाही ने कराया था। हालांकि तालाब निर्माण के लिए जीवधन बेदिया, वीरंची बेदिया, भूषण बेदिया ने भी अपनी जमीन दी है। इस तालाब का उपयोग आसपास के कई गांव के ग्रामीणों नित्य कार्य व मवेशियों के पानी पीने के लिए करते आ रहे है। तालाब के बहने से ग्रामीण काफी मायूस है। ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। एक तरफ संपर्क कटा तो दूसरी तरफ मवेशियों के लिए पेयजल व ग्रामीणों की नित्य क्रिया की समस्या उत्पन्न हो गया। 

दस लाख रूपया का हुआ नुकसान: फाल्गुनी शाही

फाल्गुनी शाही ने बताया कि तालाब में एक साल पूर्व पांच क्विंटल से अधिक रेहू, कतला, मिरगा आदि प्रजाति का मछली जीरा डाला गया था। सावन के बाद मछली को बेचने का प्लान बना रहे थे। दस लाख रूपया का नुकसान हो गया है। तालाब के मेढ़ में वर्ष 2013-14 में आरईओ से पीसीसी पथ बनाया गया था। वह भी बह गया। 

झामुमो सिल्ली विस प्रभारी ने लिया नुकसान का जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही टाटी मुखिया सह झामुमो के सिल्ली विस प्रभारी रामानंद बेदिया मौके पर पहुंचे, नुकसान का जाएजा लिया। ग्रामीणों जिला मतत्स पदाधिकारी रांची, अनगड़ा बीडीओ, अनगड़ा सीओ को आवेदन देकर मुआवजा देने की मांग की है। रामानंद बेदिया ने कहा की सरकार से तालाब निर्माण कराने को लेकर बात की जाएगी साथ ही पीड़ीत परिवार को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم