angara(ranchi) हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डाक विभाग के द्वारा बुधवार को गोंदलीपोखर में पदयात्रा निकाला गया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार व विशिष्ट अतिथि अनगड़ा थाना प्रभारी चमरा मिंज थे। इसका
नेतृत्व रामकुमार दीपक (प्रमंडलीय सचिव भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ रांची) कर रहे थे। गोंदलीपोखर पेट्रोल पंप से निर्मल महतो सीएचसी परिसर अनगड़ा तक पदयात्रा निकाला गया। पदयात्रा में शामिल विद्यादायिनी स्कूल के बच्चों ने अपने अपने हाथों में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा का नारा लगा रहे थे।
जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि तिरंगा अपने आप में राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। तिरंगा का शान हमारा शान है। हमें इसका मान-सम्मान रखने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए। पदयात्रा में डाक विभाग के इंस्पेक्टर पूर्वी सिकंदर प्रधान, ओवरसीयर समीर कुमार, अरुण कुमार, सुरेंद्र महतो, कवित करमाली, बसंत कुमार महतो, उपेन्द्र महतो आदि थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.