angara(ranchi) जनजाति सुरक्षा मंच् के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार, धार्मिक उत्पीड़न व मंदिरों/घरों में हो रहे हमले के खिलाफ बुधवार को विनोद बिहारी महतो चौक मोड चतरा में विरोध प्रदर्शन किया। इसका
नेतृत्व जिला सह संयोजक उमेश कुमार बड़ाईक कर रहे थे।
उमेश कुमार बड़ाईक ने बताया कि बांग्लादेश में हिन्दु अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमला से पूरा विश्व चिंतित है। लगातार हिन्दुओं के धार्मिक स्थलों, घर व इनके प्रतिष्ठानों पर हमला किया जा रहा है। बांग्लादेश में हिन्दुओं का जीना दूभर हो गया है। हिन्दुओं की सरेआम हत्या की जा रही है। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह भोगता, प्रभुदयाल बड़ाईक, राम प्रवेश नायक, खलारी प्रखंड अध्यक्ष सलेन्द्र शर्मा, संतोष महतो, राजेश मिश्रा, रूसू महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.