GA4-314340326 युवा आक्रोश रैली को ले चलाया जनसंपर्क अभियान

युवा आक्रोश रैली को ले चलाया जनसंपर्क अभियान

angara(ranchi)  23 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में होनेवाली युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुण्डा ने बुधवार को सिकिदिरी मंडल के बीसा, बेंती, जोन्हा, लेप्सर, खभावन, नवागढ़, आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में शामिल होने का आहवान किया। सत्यदेव मुण्डा ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार पूरी तरह से जनविरोधी सरकार है। एक भी चुनावी वायदा पूरा नही किया। इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस मौके पर रामनाथ महतो, बीसा के पंसस मानेश्वर मुण्डा, बीसा उपमुखिया संजय भोगता, रोहित बेदिया, हर्षनाथ भोगता, अजय करमाली, गंधिया करमाली, विजय मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم