GA4-314340326 वकील गोपी कृष्ण हत्याकांड के आरोपित के एनकाउंटर पर उठा सवाल

वकील गोपी कृष्ण हत्याकांड के आरोपित के एनकाउंटर पर उठा सवाल

इसी घर में हुआ कथित एनकाउंटर
anil kumar choudhary /angara(ranchi) रांची के चर्चित वकील गोपी कृष्ण हत्याकांड के मुख्य आरोपित रौशन मुण्डा को पकड़ने अनगड़ा पहुंची एसटीएफ की टीम ने एक मुठभेड़  के बाद हत्याकांड के आरोपित रौशन मुण्डा व संदीप मुण्डा को गिरफतार कर लिया। मुठभेड़ में रौशन मुण्डा के पैर में दो गोली लगी। रौशन मुण्डा का संदीप मुण्डा चचेरा भाई है। घटना शनिवार की राम 10 बजे अनगड़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर बगानटोली में हुआ। दोनों को पुलिस रांची ले गई। ज्ञात हो कि 2 अगस्त की सुबह 10 बजे सुखदेवनगर थाना के मधुकम में अपने घर के बाहर खड़ा वकील गोपी कृष्ण की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मामले के खुलासे को ले एक एसआईटी का गठन किया गया था। इस घटना का मुख्य आरोपित पुलिस रौशन मुण्डा को बता रही है। मोबाइल व टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस महेशपुर बगानटोली पहुंची। आरोपित रौशन मुण्डा मूल रूप से महेशपुर बगानटोली का ही रहनेवाला है। पिछले चालीस सालों से वह रांची मधुकम में रह रहा था। शनिवार की शाम छह बजे वह बगानटोली पहुंचा था। इधर स्वजनों ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताया है। बताया कि जिस वक्त पुलिस ने रौशन व संदीप को घर से उठाया उस वक्त उनके पास कोई हथियार नही था। रौशन को घर से उठाकर गोली मारी गई। 

बहनोई अमित ने खुलवाया दरवाजा

पुलिस लोकेशन के आधार पर रौशन को ढूंढते हुए पुलिस बगानटोली महेशपुर पहुंची थी। पुलिस अपने साथ रौशन के बहनोई अमित मुण्डा को लेकर आई थी। रौशन अपने चचेरे चाचा कंदरू मुण्डा के घर में सोया हुआ था। घर का दरवाजा बहनोई अमित मुण्डा ने आवाज देकर खुलवाया। 

फर्जी है एनकाउंटर: चाचा कंदरू मुण्डा
चाचा कंदरू मुण्डा
रांची पुलिस का यह एनकाउंटर संदेह के घेरे में है। चाचा कंदरू मुण्डा ने बताया कि एनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी है। घर का दरवाजा खोलते ही पुलिस अंदर पहुंची और कमरे में अकेले सो रहे रौशन को पकड़कर पैर में दो गोली मार दी। इसके बाद दूसरे कमरे में सो रहे मेरे पुत्र संदीप मुण्डा को उठाया और दोनों को लेकर चली गई। रात साढ़े 12 बजे के करीब फिर से पुलिस घर पहुंची व पुलिस के एक जवान ने अपने पैर में खून लगाकर उसे दरवाते तक गिरा दिया, जिससे भागने का सीन क्रियट किया जा सके। इसके बाद घर के सभी सदस्यों का मोबाइल जब्त कर लिया व घर को सील कर दिया। घटना के समय रौशन या संदीप के पास कोई हथियार नही था। 

संदीप ने किया मरचेंट नेवी एक्जाम पास 
फर्श में लगा ब्लड
संदीप मुण्डा का मरचेंट नेवी में नौकरी पक्का हो गया था। उसने एग्जाम पास कर लिया था। पुलिस वेरिफिकेशन भी पूर्ण हो गया था। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। सितंबर-अक्टूबर में ज्वानिंग हो जाता। कंदरू मुण्डा ने बताया कि रौशन के साथ मेरे निर्दोष पुत्र संदीप को पुलिस ने जेल भेजकर जबरन अपराधी बना दिया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم