angara(ranchi) आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव पारसनाथ उरांव ने रांची रिंगरोड के रामपुर-विकास सेक्शन की मरम्मत किये जाने की मांग की है। रिंगरोड में विभिन्न जगहों पर घुटने तक गड्ढा हो गया है। यह सेक्सन 6 माह पहले ही चालू किया गया है। करोड़ों खर्च के बाद भी सड़क का इतना जल्दी जर्जर होना व्याप्त भ्रष्टाचार को दर्शाता है।
आजसू के केंद्रीय सचिव पारसनाथ उरांव ने कहा जर्जर सड़क के कारण प्रतिदिन मार्ग में दुर्घटनायें घटित हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द इसकी मरम्मत नहीं किया गया तो आजसू पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। मौके पर जितेन्द्र सिंह, सावित्री देवी, वीणा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.