वृद्धा के साथ रेस्क्सू करनेवाले ग्रामीण |
बहादुर महतो व फागू राम महतो ने नदी में छलांग लगाकर बह रही वृद्धा की जान बचाया
उसी समय गांव के बहादुर महतो एवं फागू राम महतो ने तुरंत बहते पानी में छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास करने लगे। पानी का बहाव तेज था वे दोनों वृद्ध महिला के साथ-साथ नदी में तैरते तैरते लगभग आधे किलोमीटर दूरी तक साथ जाकर धीरे-धीरे उन्हें नदी के तेज बहाव के धार से किनारे बाहर निकल गया। वृद्ध महिला को कुछ देर के होश आया। वहीं ग्रामीणों ने स्थानीय चिकित्सक को बुलाकर उनका जांच कराया। तत्पश्चात महिला ने बताया कि वह मुरी माड़दू गांव की रहने वाली है।
पैर धोने के क्रम में फिसली और बह गई
देलबेड़ा नदी घाट में हाथ पैर धोने के क्रम में फिसल गई और नदी के तेज धार में बह गई। ग्रामीण उनके बात सुनकर आश्चर्य हो गए क्योंकि उसे स्थान से श्याम नगर घाट की दूरी 15 किलोमीटर से अधिक होगी। ऐसे में वह बहते हुए वृद्ध महिला की जान कैसे बच गई। तभी ग्रामीणों ने इसकी सूचना उनके घर वालों के दी। वृद्ध महिला के पुत्र ने बताया कुछ माह पहले भी मां उपासी देवी (60 )गांव की एक कुआं में गिर गई थी काफी खोजबीन के बाद घंटो बाद कुआ से निकाला गया था।
गूंज परिवार करेगा सम्मानित
इधर गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह ने बताया कि डूबते हुए वृद्ध महिला को जिन लोगों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर अपनी बहादुरी कर वृद्ध को बचाकर इंसानियत का परिचय दिया है। वो काबिले तारीफ है। वृद्ध महिला को बचाने वाले सभी लोगों को गूंज परिवार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.