GA4-314340326 जीवन का संघर्ष: नदी में बह रही वृद्धा का हुआ रेस्क्यू

जीवन का संघर्ष: नदी में बह रही वृद्धा का हुआ रेस्क्यू

 

वृद्धा के साथ रेस्क्सू करनेवाले ग्रामीण
tarkeshwar mahto /silli(ranchi) जाको राखे साइयां मार सके ना कोई है कहावत को सिल्ली प्रखण्ड के श्यामनगर गांव में चरितार्थ होते देखा गया। सोमवार को श्याम नगर स्वर्णरेखा नदी घाट पर नदी में बहते हुए वृद्ध महिला को ग्रामीणों ने बचाया। इस घटना की जानकारी देते हुए श्याम नगर गांव निवासी सुचांद महतो ने बताया कि श्याम नगर स्वर्णरेखा नदी घाट के समीप गांव के कुछ लोग सोमवार को प्रातः लगभग 8 बजे के आस पास स्नान कर रहे थे तभी उन लोगों ने नदी के तेज बहाव के साथ एक वृद्ध महिला को बहते हुए देखा। कुछ लोग आपने मोबाइल से उनकी फोटो लेने लगे। तभी उक्त वृद्ध महिला के हाथ को हिलाते हुए देखा। तभी उनको लगा की  वृद्ध महिला जिंदा हो सकती है। 

बहादुर महतो व फागू राम महतो ने नदी में छलांग लगाकर बह रही वृद्धा की जान बचाया

उसी समय गांव के बहादुर महतो एवं फागू राम महतो ने तुरंत बहते पानी में  छलांग लगाकर उसे बचाने का प्रयास करने लगे। पानी का बहाव  तेज था वे दोनों वृद्ध महिला के साथ-साथ नदी में तैरते तैरते लगभग आधे किलोमीटर दूरी तक साथ जाकर धीरे-धीरे उन्हें नदी के तेज बहाव के धार से किनारे बाहर निकल गया। वृद्ध महिला को  कुछ देर के होश आया। वहीं ग्रामीणों ने स्थानीय चिकित्सक को बुलाकर उनका जांच कराया। तत्पश्चात महिला ने बताया कि वह मुरी माड़दू गांव की रहने वाली है। 

पैर धोने के क्रम में फिसली और बह गई

देलबेड़ा नदी घाट में हाथ पैर धोने के क्रम में फिसल गई और नदी के तेज धार में बह गई। ग्रामीण उनके बात सुनकर आश्चर्य हो गए क्योंकि उसे स्थान से श्याम नगर घाट की दूरी 15 किलोमीटर से अधिक होगी। ऐसे में वह बहते हुए वृद्ध महिला की जान कैसे बच गई। तभी ग्रामीणों ने इसकी सूचना उनके घर वालों के दी। वृद्ध महिला के पुत्र ने बताया कुछ माह पहले भी मां उपासी देवी (60 )गांव की एक कुआं में गिर गई थी काफी खोजबीन के बाद घंटो बाद कुआ से निकाला गया था। 

गूंज परिवार करेगा सम्मानित

इधर गूंज  परिवार के संयोजक जयपाल सिंह ने बताया कि डूबते हुए वृद्ध महिला को जिन लोगों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर अपनी बहादुरी कर वृद्ध को बचाकर इंसानियत का परिचय दिया है। वो काबिले तारीफ है। वृद्ध महिला को  बचाने वाले सभी लोगों को गूंज परिवार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم