GA4-314340326 आरटीसी स्कूल में खेल जागरूकता अभियान को लेकर हुआ खेल महोत्सव

आरटीसी स्कूल में खेल जागरूकता अभियान को लेकर हुआ खेल महोत्सव

angara(ranchi) आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में खेल दिवस का आयोजन हुआ। इसमें खेल को बढ़ावा देने तथा जागरूकता लाने के लिए बच्चों के बीच फुटबॉल, एथलेटिक्स दौड़, वॉलीबॉल, खो-खो, हिट द कोण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खो-खो बालिका वर्ग प्रतियोगिता में कक्षा चौथी और छठी की टीम विजयी रही। जबकी बालक वर्ग के फुटबॉल में कक्षा चौथी ओर छठी की टीम विजयी रही। 50 मीटर रेस में दिव्यांशु कुमार महतो, नमन कुमार सिंह, संजीव, पियांश एवं बैलून रेस मे फ़ातिमा आसिफ, पीयूष, मिष्टी मुंडा, मोहित महतो प्रथम रहा। सभी सफल बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। 
प्रधानाचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन एवं सहयोग की भावना जागृत करती है तथा इससे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती मिलती है। उन्होंने खेल को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन में एवं भारत को विश्व में एक पहचान देने के लिए खेलकूद जरूरी है। कार्यक्रम को सफल करने में खेल शिक्षक, सुरेश कुमार महतो, आनंद प्रसाद, उमेश मंडल, सुमंत कुमार, घासी राम महतो, शिक्षिका ललिता महतो, फुलेश्वरी महतो, अनामिका हेम्ब्रम, स्नेहा शालिनी, गयात्री सुदर्शी, कल्याणी कुमारी, अपर्णा कुमारी, प्रियंका कुमारी, मनीषा रानी व पुतुल नीलू नाग का योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم