GA4-314340326 कैंब्रिज ग्रुप में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने बाहया में निकाला प्रभातफेरी

कैंब्रिज ग्रुप में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने बाहया में निकाला प्रभातफेरी

angara(ranchi)  कैंब्रिज ग्रुप के उच्च शिक्षण संस्थानों में सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, प्रभातफेरी निकाला गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संस्थानों में नशा के खिलाफ अभियान चलाने को निर्देशित किया गया है। सीआईटी में प्राचार्य डा. एल रंगनाथन, कैंब्रिज इंस्टिट्यूट आफ़ पोलटेक्निक में प्राचार्य डा. एनके यादव, कैंब्रिज इंस्टिट्यूट आफ़ टीचर्स एजुकेशन में प्राचार्य डा. रवीन्द्र कुमार के समक्ष विद्यार्थियों ने नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ ली। इसके पूर्व कैंब्रिज पॉलिटेक्निक (सीआईपी) के विद्यार्थियों ने बाहया गांव में रैली निकाल आस पास के लोगों को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक डा. नवीन सिन्हा, डा. पीएस शर्मा, डा. सत्येश कुमार ने नशापान के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इससे दूर रहने की सलाह दी। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم