GA4-314340326 सुदेश महतो ने किया ग्राम प्रधान व पाहनों को सम्मानित

सुदेश महतो ने किया ग्राम प्रधान व पाहनों को सम्मानित

silli(ranchi) अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के उपलक्ष में सिल्ली अम्बेडकर पार्क के समीप शुक्रवार को गूंज परिवार के तत्वाधान में ग्राम प्रधान व पाहन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो, विशिष्ट अतिथि राजा पुष्पेंद्र सिंह देव, पूर्व जिप अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, उप प्रमुख आरती देवी समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक व अन्य अतिथियों ने विधानसभा क्षेत्र के लगभग 300 ग्राम प्रधान व पाहनों को पारंपरिक आदिवासी परिधान भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हमारी पार्टी सदा ग्राम सभा और गांव की सरकार पर जोर देती आ रही है। आदिवासी समाज भी इसका प्रबल पैरोकार है। लेकिन झारखंड में परंपरागत शासन व्यवस्था को चिन्ह भिन्न करने की कोशिशें जारी है। सरकारी तंत्र इस भावना को समझ नहीं पाती है। मौजूदा परिस्थिति में झारखंड और झारखंडी यों के भविष्य के लिए चिंतन मनन करना जरूरी है। चुनौतियों के सामना करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। युवा जब झारखंड को जानेंगे तो आदिवासी समाज की विशेषताएं भी जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए संवैधानिक तौर पर कई नियम कायदे बने हैं लेकिन जमीनी स्तर पर इसका लाभ उन्हें नहीं मिलता। इसीलिए वह आदिवासियोंकी समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदार राजनीतिक पहल की जरूरत है।

सुदेश महतो ने ग्राम प्रधानों से अपील किया कि वे भी आगे आए और गांव के विकास के लिए अपने सुझाव उनके साथ साझा करें। हम अपने स्तर से विकास के सभी प्रयास कर रहे है। लेकिन ग्राम प्रधान के आगे आने और उनके अधिक जागरूक होने पर इसमें और अधिक तेजी आएगी। वहीं पुर्व जिप अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, मुखिया सोमरा मांझी,  ग्राम प्रधान मदन मुंडा, मदनमोहन सिंह मुंडा, सुशांत सिंह मुंडा, सुखदेव मुंडा,  भूतनाथ मुंडा, नारायण सिंह मुंडा, नगेन सिंह मुंडा,  जिवधन सिंह मुंडा आदि वक्ताओं ने ये भी कहा कि आदिवासी समुदाय के लोगों के पिछड़ेपन का मुख्य वजह शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक एवं जल जंगल जमीन से बेदखल करना है। यही वजह है कि आदिवासी समुदाय का अस्तित्व धीरे धीरे धीरे मिटता जा रहा है जो गंभीर चिंता का विषय है। वक्ताओं ने आदिवासियों को पूरी तरह से संगठित होकर एक मंच पर आने का आह्वान किया। संचालन प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक व सुनील सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर रेंजर राजेश कुमार, बीडीओ रेणु बाला, जयपाल सिंह, सुनील सिंह, पुर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, संजय सिद्धार्थ, सुशील महतो, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन चंद्रिका कुमारी, मुखिया शर्मिला कुमारी, मुखिया लाल सिंह मुंडा, पुर्व मुखिया डबलू महली, त्रिलोचन महतो, सुभाष महतो प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र करमाली, धीरज महतो समेत ग्राम प्रधान व पाहन  उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم