GA4-314340326 सुनील महतो बने अनगड़ा मंडल अध्यक्ष

सुनील महतो बने अनगड़ा मंडल अध्यक्ष

सुनील महतो
angara(ranchi) सिमलिया निवासी व अनगड़ा मंडल महामंत्री सुनील महतो को अनगड़ा मंडल भाजपा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। निर्वतमान अध्यक्ष रामनाथ को पार्टी ने अध्यक्ष पद से हटा दिया। इधर सिकिदिरी मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील महतो को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। उनकी जगह पर खभावन निवासी सोहराई बेदिया को अध्यक्ष बनाया गया।
मनोज चौधरी
चिलदाग निवासी मनोज कुमार चौधरी को जिला उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। सालहन निवासी रामसाय मुण्डा को भाजपा का जिला प्रवक्ता बनाया गया है। अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो ने बताया कि जोश व अनुभव को साथ लेकर मंडल में संगठन को मजबूत किया जाएगा। सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया ने बताया कि पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। रामसाय मुण्डा ने बताया कि पार्टी के नीति व सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाने में अपना पूरा योगदान देंगे। इधर उक्त् पदाधिकारियों के मनोनयन पर जैलेन्द्र कुमार, सुजीत कुमार, जगेश्वर महतो, बिगेश्वर महतो, राजू प्रमाणिक, आदि ने अपनी अपनी शुभकामनाएं दी है।    

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم