GA4-314340326 आजसू पार्टी का अनोखा आंदोलन: सीएम को बेरोजगार बायोडाटा फार्म भेजेगी

आजसू पार्टी का अनोखा आंदोलन: सीएम को बेरोजगार बायोडाटा फार्म भेजेगी

angara(ranchi)  जोन्हा प्रक्षेत्र के पांच पंचायतों के आजसू पार्टी के पंचायत प्रभारी व युवा आजसू की बैठक वन विश्रामागार गुड़ीडीह में हुआ। इसकी अध्यक्षता जोन्हा प्रक्षेत्र अध्यक्ष शंकर मुंडा ने की। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य, केन्द्रीय सचिव सह जोन्हा प्रभारी राजेन्द्र शाही मुण्डा थे। मौके पर 101 बेरोजगार युवाओं के द्वारा बायोडाटा फार्म भरकर राजेंद्र शाही मुंडा को सौंपा गया। आजसू पार्टी इस बायोडाटा को झारखंड सरकार को सौंपेगी। जिससे राज्य की जनता को यह बताया जा सके की हेमंत सरकार ने रोजगार देने का सिर्फ वायदा किया, रोजगार देना भूल गई। पूरे राज्य से आजसू पार्टी बेरोजगारों का डाटा इकटठा कर राज्य सरकार को सौंपेगी। साथ ही पार्टी की चलनेवाली आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। 26 अगस्त को पदयात्रा, 29 अगस्त को खेल दिवस के शुभ अवसर पर खेलो सिल्ली के तत्वाधान में प्रखंडस्तरीय खेल समारोह, 8 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में 1 लाख युवाओं की भागीदारी, प्रत्येक पंचायत में पंचायत कमिटी व चूल्हा प्रमुख नवीनीकरण प्रमुख की बैठक करना शामिल है। इस अवसर पर घासनी देवी, राजू महली, रिजवान अंसारी उर्फ पप्पू, शंकर बेदिया, छुटुलाल बेदिया, सीताराम साहू, अमर सिंह मुंडा, विजय उरांव, सत्यनारायण मुंडा, दीनदयाल बेदिया, पंकज कुमार महतो, विनेश बेदिया, बलराम मुंडा, कपिल लोहरा, करमी देवी, विमला देवी, रेखा देवी,  दिलेश्वर लोहरा, प्रमिला देवी, शंभू कुमार साहू, पंकज कुमार गुप्ता, महेंद्र महतो, सहजू बेदिया, कर्ण सिंह मुंडा, सुदामा प्रजापति, मधुसूदन बेदिया, राजन मुंडा, बब्लू, राजेश कुमार साहू, लखींद्र मुंडा, सुप्रियन, सोहन बेक आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم