GA4-314340326 पूर्व एथलीट व उषा मार्टिन कर्मी के निधन पर शोक की लहर

पूर्व एथलीट व उषा मार्टिन कर्मी के निधन पर शोक की लहर

angara(ranchi) सिकिदिरी के पूर्व एथलीट व उषा मार्टिन कर्मी अरूण पाहन(52) की सोमवार को ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। इससे पूरे सिकिदिरी क्षेत्र में शोक की लहर उमड़ पड़ी। अरूण 1984 से 1996 तक शानदार एथलीट व फुटबाल खिलाड़ी थे। वे मिलनसार, मृदभाषी और अच्छे इंसान थे। इनके निधन पर बचपन के मित्र भाजपा नेता जैलेद्र कुमार ने बताया कि मृतक अपने पीछे विधवा व तीन पुत्री को छोड़ गये। बड़ी पुत्री इसी वर्ष मैट्रिक का एग्जाम देने वाली थी। अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा मुक्तिधाम में किया गया। निधन पर पूर्व मुखिया श्रवण कुमार मुंडा, जनकल्याण समर्पण संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार, कार्तिक पाहन, संजय कुमार गुड्डू, सत्यपाल राउत, श्याम महतो, अमित कुमार झा, ब्रजकिशोर प्रसाद, प्रकाश मुंडा, मिथलेश बैठा, पुंडेश्वर चौधरी, मनोज महतो, शशि मुंडा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم