GA4-314340326 डीएसपी मुख्यालय में किसने फहराया तिरंगा

डीएसपी मुख्यालय में किसने फहराया तिरंगा

डीएससी मुख्यालय में झंडा फहराते थाना प्रभारी

angara(ranchi) अनगड़ा थानाप्रभारी चमरा मिंज ने गुरूवार को पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली के अनगड़ा कार्यालय में झंडा फहराया। पुलिस उपाधीक्षक रनवीर सिंह का डयूटी प्रतिवर्ष मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडात्तोलन समारोह में लगाया जाता है। अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख दीपा उरांव, सिकिदिरी थाना में थानेदार दीपक सिन्हा, सिकिदिरी परियोजना में परियोजना प्रबंधक विनय अंगिरा, सीएचसी अनगड़ा में प्रभारी डॉ शशि प्रभा, जशपुरिया बीएड कॉलेज में चेयरमैन जैलेंद्र कुमार, कुलप्रकाश नर्सिंग कालेज अनगड़ा में संस्थापक कुलदीप सिंह, जनकल्याण समर्पण संस्थान के केंद्रीय कार्यालय में संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार, सिरका में मुखिया रौशनलाल मुण्डा, गेतलसूद पंचायत सचिवालय में मुखिया शांति मुंडा, नवागढ़ में मुखिया भुनेश्वर बेदिया, अनगड़ा पंचायत भवन में मुखिया सीमा देवी, टाटी में मुखिया रामानंद बेदिया, जोन्हा में मुखिया कृष्णा मुंडा, शालिनी अस्पताल में पूर्व उपप्रमुख अनवर खान, बलदेव चिल्ड्रेन स्कूल गोंदलीपोखर में नीलकंठ चौधरी उर्फ मंटू, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल सोय, राजाडेरा पंचायत सचिवालय में मुखिया सीमा देवी, बीसा में  मंजोती देवी, हरातू में मुखिया राजेन्द्र बेदिया, कुच्चू में मुखिया सहदेव बेदिया ने झंडा फहराया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم