 |
प्रतिकात्मक |
angara(ranchi) कुच्चू पंचायत के कठर टोली में आम बागवानी के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान कठर टोली निवासी गुदी देवी (45) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया कि भुनेश्वर शाही मुंडा के जमीन पर मनरेगा योजना से मिलने वाली आम वागवानी के लिए गड्ढे खोदे गए थे। शनिवार को महिला गोदी देवी अपने घर से किसी काम के लिए पंचायत सचिवालय कुच्चू जा रही थी इसी दौरान वह असंतुलित होकर गड्ढे में ओंधे मुंह गिर गई। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण निकल नहीं सकी। शनिवार को घर वापस नहीं लौटने के बाद परिजन उसे खोजने निकले लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे गड्ढे में गिरा हुआ देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मृतका के पति गौरा बेदिया का निधन पहले हो चुका है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.